Saturday, December 3, 2011

भारत के प्रशिद्ध शहर

जयपुर
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर के 96.8 प्रतिशत लोगों का मानना है कि वह इस शहर में खुश हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने पारंपरिक और आधुनिक इंडस्ट्रीज के लिए जाना जाता है। भारत के इस शहर को सुनियोजित तरीके से बनाया गया शहर माना जाता है। हैंडलूम के अलावा टेक्सटाइल्स, रेडीमेड गारमेंट्स और कारपेट के लिए जयपुर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जयपुर भारत के बड़े आईटी सेंटर में से एक है। आने वाले समय में जयपुर हीरे जवाहरात और अन्य गहनों के क्षेत्र में भी विशेष स्थान प्राप्त करेगा। सोना, हीरा और स्टोन ज्वैलरी के क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा केंद्र जयपुर को माना जाता है।
पटना 
पटना मुख्य कृषि उत्पादन केंद्र के रूप में गन्ना, चावल और अन्य खाद्य पदार्थो की खेती के लिए भारत के मुख्य शहरों में से एक है। विश्र्व बैंक की रैकिंग में पटना दूसरा सबसे अच्छा शहर माना गया है। भारत में पटना एक ऐसा शहर है जहां झुग्गी बस्तियों की संख्या सबसे कम है। इस शहर को विश्व में 21वें ऐसे शहर का दर्जा प्राप्त है जो तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। भारत में यह 5वां प्रगतिशील शहर माना गया है। पटना की वर्ष 2006-2020 के बीच औसत वार्षिक विकास दर 3.72 रजिस्टर्ड की गई है। पटना का यह विकास उसके आसपास स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे नालंदा, वैशाली और पावापुरी के कारण भी है। अंतिम सिख गुरु गोविंद सिंह का जन्म इस स्थान पर होने की वजह से यह शहर सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल भी है।
चेन्नई
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारत का पांचवां बड़ा शहर और तीसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है। यह शहर अपनी संस्कृति एवं परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। यह नगर साफ्टवेयर सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी उत्पादों में भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक शहर है। चेन्नई एवं इसके उपनगरीय क्षेत्र में ऑटोमोबाइल उद्योग विकसित है। यह सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है। यहां का तमिल चलचित्र उद्योग कॉलीवुड के नाम से मशहूर है।
चंडीगढ़
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ भारत के सबसे प्रमुख और खूबसूरत शहरों में से एक है। इस केंद्र शासित प्रदेश को प्रसिद्ध फ्रेंच वास्तुकार ली कोर बुसियर ने डिजाइन किया था। यहां रहने वाले 64.4 प्रतिशत लोग इस शहर को खुशनुमा शहर के रूप में देखते हैं। राष्ट्रीय शासकीय अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2010 में इसे सबसे साफ सुथरा शहर माना गया है। चंडीगढ़ को पेंशनर्स के लिए स्वर्ग कहा जाता है। इस शहर की संपन्नता औद्योगिक क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखती है।

No comments:

Post a Comment

thank you in advance for writing us on
travel guide, travel destination guide, destinations, travel places, travel events, hotels, resorts, business, travel Q&A, travel blogs and photos, travel videos, travel forum, holidayiq, hodidaysiq